बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
10-Aug-2023 01:29 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके खुशरूपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां गुरुवार अहले सुबह हीरो शोरूम में अचानक आग लग गई। जहां करीब 50 से अधिक वाहन आग की चपेट में आ गए। वहीं, गार्ड रोशन कुमार की जलने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
दरअसल, खुसरूपुर थाना स्थित नगर नौसा रोड के नजदीक मां काली ऑटोमोबाइल में आज अहले सुबह आग लग गई। जिसके बाद दूकान में मौजूद 50 से अधिक वाहन इसके चपेट में आ गए। इसके साथ ही इस दौरान दूकान में मौजूद एक गार्ड भी बुरी तरह से झुलस गया। जसिके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी। बताया जा रहा कि अग्निशमन दस्ते की 5 गाड़ियों ने मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच शोरूम में रखी गई दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई।
वहीं, इस घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह लगभग 2 बजे खुसरूपुर के मां काली ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते शोरूम आग की चपेट में आ गया। इस बीच आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना खुसरूपुर थाने को दी। लोगों ने बताया कि शोरूम में गांव का रोशन कुमार गार्ड का काम करता था। रोशन रात के वक्त शोरूम में ही सो रहा था। जहां वह आग की चपेट में आने से झुलस गया।
इधर, इस मामले को लेकर खुसरूपुर थाना प्रभारी चंद्र भानू ने कहा कि- अगलगी कि घटना में एक गार्ड की मौत हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि हीरो शोरूम में लगभग 100 से अधिक गाड़ियां थी। इसमें 50 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है।