ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : HDFC बैंक के कर्मी से 13 लाख रूपए की लूट, दिनदहाड़े...

बिहार : HDFC बैंक के कर्मी से 13 लाख रूपए की लूट, दिनदहाड़े लूट से इलाके में हड़कंप

22-Feb-2022 06:19 PM

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना रंगरा ओपी क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एन एच 31 की है। यहां HDFC बैंक के कैशियर से अपराधियों ने हथियार के बल पर 13 लाख रुपये लूट लिए हैं।


कुर्सेला HDFC बैंक के कैशियर ने बताया कि नवगछिया से वह 13 लाख 30 हजार रूपए बैंक से निकालकर अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर कुर्सेला जा रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने  पैसे लूट लिए और सभी अपराधी नवगछिया की ओर फरार हो गए। 


पीड़ित कैशियर द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रंगरा ओपी की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस नवगछिया HDFC बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।


पूरे मामले पर रंगरा ओपी प्रभारी महताब खा ने बताया कैशियर रेशम चौधरी के बयान पर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जल्द ही लूटकांड का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। लूट की इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।