ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत

बिहार : हवा में मंडराते रही इंडिगो की फ्लाइट, 45 मिनट तक अटकी रही यात्रियों की सांसे; जानिए क्या रही मुख्य वजह

बिहार : हवा में मंडराते रही इंडिगो की फ्लाइट, 45 मिनट तक अटकी रही यात्रियों की सांसे; जानिए क्या रही मुख्य वजह

09-Aug-2023 07:23 PM

By First Bihar

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट हवा में 45 मिनट तक मंडराती रही। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने का वक्त जो था उससे लगभग 45 मिनट बाद यह लैंड कर पाई। इस दौरान फ्लाइट पटना का चक्कर लगाती रही।यह फ्लाइट विमानन कंपनी इंडिगो की बताई जा रही है।


दरअसल, राजधानी में पिछले दो दिनों से रूक - रूक कर हो रही बरसात की वजह से फ्लाइट सिग्नल मिलने में दिक्कत हुई। सही समय पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को लैंड होने का आदेश एटीएस ने नही दिया। इस वजह से फ्लाइट आसमान में चक्कर काटती रही। इस दौरान लगभग 45 मिनट तक विमान पटना एयरपोर्ट और उसके आस - पास के इलाको में मंडराते रही। 


वहीं एयरपोर्ट के डायरेक्टर से इस बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं साझा किया। हालांकि, इस दौरान विमान से सफर करने वाले एक यात्री का एयरपोर्ट पर रिसीव करने का इंतजार कर रहे लोगों ने बताया कि  हम लोग लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे। तभी फ्लाइट ऊपर की तरफ उठ गई। कुछ ऊपर जाने के बाद पटना का चक्कर लगाने लगी। फ्लाइट लगभग 45 मिनट तक आसमान में ही मंडराती रही। इस फ्लाइट में बैठे सभी यात्री काफी डर गए। फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्रियों की जान में जान आई।