ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया गया अंजाम; पति की जगह गलती से पत्नी को लगी थी गोली

31-Aug-2024 06:27 PM

By First Bihar

GAYA: गया के चंदौती थाना क्षेत्र के बुनियादगंज सड़क मार्ग पर बीते 28 अगस्त को बाइक सवार पति पत्नी पर गोलीबारी की घटना में पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।


एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतक पत्नी का प्रेम प्रसंग एक व्यक्ति के साथ चल रहा था। इसके लेकर पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। गोली चलाने वाला सिद्धि कुमार और लाइनर की भूमिका निभाने वाली महिला रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


उन्होंने बताया कि नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी गिरफ्तार सिद्धि कुमार ने गोली चलाई थी। गिरफ्तार सिद्धि कुमार ने बताया कि गोली पति को रास्ते से हटाने के लिए मारनी थी लेकिन गोली पत्नी को लग गई थी।


उसने बताया है कि एक मित्र का मृतिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के कहने पर पति को मारने की प्लानिंग थी लेकिन गोली उसके बदले महिला को जा लगी थी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कांड का मुख्य आरोपी युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

रिपोर्ट- नितम राज