Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
08-May-2022 05:01 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कादिरगंज थाना के आती गांव में छापेमारी कर तीनों को हथियारों के साथ धर दबोचा।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आती गांव में इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर आती गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कार्बाइन, देसी कट्टा, 4 बम और 5 गोलियां बरामद की है। फिलहाल गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने अपराधियों के पास से बरामद चारों बमों को डिफ्यूज कर दिया है। छापेमारी दल में SDPO उपेंद्र प्रसाद, कादिरगंज थाना के SHO सूरज कुमार, नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और डीआईओ टीम के सदस्य शामिल थे।