ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / news / बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल

बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल

01-Jun-2024 05:56 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हुई है। इस दुर्घटना में बस पर सवार कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बनारसी चौक के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस हाजीपुर से जंदाहा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बनारसी चौक से 500 मीटर पहले रघुवीर राय की बाइक दुकान के पास ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बिजली के पोल को तोडड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई।


इस हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।


इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं, जिसमे से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजापाकर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल शख्स की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र वशिष्ट सिंह के रूप में हुई है।