बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
29-Jul-2023 03:36 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं, ताजा घटना मुजफ्फरपुर की है, जहां तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। सड़क किनारे बस के पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस सवार 12 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं जबकि बस के नीचे दबने से एक मवेशी की मौत हो गई।
दरअसल, मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेकर बेगूसराय जा रही तेज रफ्तार बस सकरा थाना क्षेत्र के भटण्डी में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस एक भैंस पर पलटी है, जिससे भैंस की मौत हो गई, वहीं घटना में 12 सवारी भी घायल हैं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय सकरा थाना की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बस मुजफ्फरपुर से बेगूसराय जा रही थी, इसी दौरान भटण्डी में अनियंत्रित होकर NH 28 से निचे उतर गई और पलट गई। बस पलटने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी।