सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
15-Sep-2024 04:23 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में रविवार को दर्जनों लोगों की जान जाते-जाते बच गई। हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर एक बस हादसे की शिकार हो गई। ड्राइवर को झपकी आने के बाद बस सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी हालांकि बस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
दरअसल, मुंगेर में हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर रामनकाबाद स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रविवार की सुबह एक यात्री बस लोहे के बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले में जाकर फंस गई। बस पर सवार यात्री इस घटना में बाल-बाल बचे। बस पर सवार श्रद्धालु तारापीठ से समस्तीपुर की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान रामनकाबाद में बस चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी। इस हादसे में किसी के हताहत होने सूचना नहीं है हालांकि सड़क के किनारे दुकानों एवं मकानों को नुकसान हुआ है, जिसको लेकर स्थानीय लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।