ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / news / बिहार: दुर्घटना की शिकार हुई तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में कई बच्चे...

बिहार: दुर्घटना की शिकार हुई तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में कई बच्चे घायल

23-Feb-2024 02:38 PM

By First Bihar

AURANGABAD: औरंगाबाद में छात्रों से भरी तेज रफ्तार हादसे की शिकार हो गई। बस के सड़क किनारे पटलने के बाद उसपर सवार कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के काशी तेंदुआ गांव के पास की है।


दरअसल, नवीनगर डीएवी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जपला से वापस स्कूल लौट रही थी। इसी दौरान काशी तेंदुआ गांव के पास ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे जाकर पटल गई। घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों को जुटता देख ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद स्कूल के शिक्षक और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और फरार हुए ड्राइवर को तलाश कर रही है। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।