पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
09-Nov-2023 08:57 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां चोरौत थाना इलाके के एक गांव में कलयुगी मां ने गुस्से में अपने ही तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया।
वारदात के समय महिला के पति नवीन कुमार यादव और दादा रामदयाल यादव खेत की सिंचाई करने गए थे। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। घर मेंअकेले रहने का फायदा उठाते हुए काशी देवी ने पहले दो वर्ष के मासूम ऋषि व छह माह के पुत्र अंकित पर प्रहार किया। घटना को देखकर घर से भाग रही पांच वर्ष की पुत्री सलोनी पर भी कत्ता फेंक कर प्रहार कर दिया। वारदात के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
वहीं, इस हमले में दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि 6 महीने का मासूम और पांच साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को दरभंगा रेफर किया गया है। वे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। आरोपी मां को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह चौरोत थाना इलाके में बर्री बेहटा पंचायत स्थित बलसा गांव के वार्ड 10 की है।
इस घटना में आरोपी मां की पहचान गांव के नवीन कुमार की पत्नी काशी देवी के रूप में की गई है। काशी देवी के हमले में उसके दो साल के बेटे ऋषि कुमार की जान चली गई। वहीं बेटा अंकित और बेटी सलोनी जख्मी हुई है। दोनों बच्चों को ग्रामीणों के सहयोग से साहरघाट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।