ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

04-Jul-2024 03:52 PM

By First Bihar

GAYA: गया में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे से मिल रहे थे, तभी परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें धर दबोचा और गांव के मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी। घटना बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की रहने वाली पूजा कुमारी और रोशनगंज के रहने वाले संतन कुमार के बीच पिछले दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छीपे एक दूसरे से मिला करते थे लेकिन इस बार प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी उसके घर मिलने जा पहुंचा। इसकी भनक पूजा के परिजनों को लग गई और दोनों रंगेहाथ पकड़े गए।


गांव के पास बांकेधाम मंदिर में दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। मंदिर में प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते हीं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे से चोरी छीपे मिलने लगे और आखिरकार उनका प्यार अंजाम तक पहुंच गया।

रिपोर्ट- नितम राज