अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
25-Feb-2022 12:38 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : खबर बेतिया से है, जहां आक्रोशित भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए एक अपराधी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सिरिसिया थाना क्षेत्र के जोगिया टोला की है, जहां सीएसपी लूटने आए दो अपराधियों में से ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए अपराधी के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बीते देर शाम दो अपराधियों ने जोगिया टोला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी केंद्र पर हमला बोल दिया और हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों अपराधियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अपराधी लोगों के हत्थे चढ़ गया और आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूरे मामले पर सिरिसिया ओपी प्रभारी ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूटकांड में शामिल दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ओपी प्रभारी ने जल्द ही दूसरे अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।
बताते चलें कि पश्चिम चंपारण जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अपराधी आए दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों बेतिया में मझौलिया पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।