ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार: ट्रक से डीजल चोरी कर रहे बदमाशों को रोकना पड़ा भारी, गोली मारकर युवक की ले ली जान

02-Sep-2024 10:23 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में ट्रक से डीजल चुरा रहे बदमाशों को टोकना एक शख्स को भारी पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना मेहषी थाना क्षेत्र के बथना गांव के साथ एनएच 28 की है।


मृतक की पहचान बखरी नाजिर गांव के रहने वाले वीरेंद्र साह के 20 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो लाइन होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि लाइन होटल पर अपनी ट्रक को खड़ा कर उसका ड्राइवर गाड़ी में ही सो गया था। ट्रक पर चावल लोड था जो यूपी से समस्तीपुर जाने वाला था।


इसी दौरान सुबह करीब पांच बचे सफेद कार पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और ट्रक की तेल टंकी का ताला तोड़कर उसमे पाइप डालकर डीजल की चोरी करने लगे। तभी ट्रक ड्राइवर की नींद खुल गई और उसने बदमाशों रोका। इसके बाद बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया, तभी दीपक की नजर उसपर पड़ गई।


जिसके बाद दीपक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने मे बदमाशों ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने के बाद दीपक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। बदमाश ट्रक से गैलन में डीजल भरने के बाद वहां से आराम से चलते बने। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।