ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार : गिट्टी लदा लोडर पलटने से 2 लोगों की मौत, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक, पुलिस वाहन तोड़े

02-Feb-2024 09:54 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के दलसिंहसराय के सरदारगंज में एनएच 28 के पास विद्यापतिनगर जाने वाली मार्ग में गिट्टी लोड ट्रक के पलट जाने से उसमें दबकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गयी जिससे सरदारगंज में देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी जतायी। इसी बीच किसी ने पुलिस की 112 डायल की गाड़ी का शीश फोड़ दिया। बाद में ट्रक हटाने पर लोगों ने दोनों मृतकों के शव को लेकर एनएच को जाम कर दिया। हालांकि इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश ने सभी को समझा कर जाम हटवा शव पोसटमार्टम के लिए भेजा। 


बाइक सवार मृतकों की बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर के वार्ड 3 निवासी  गोपाल राय (35) और बोचो राय (50) के रूप में पहचान हुई है। बताया गया है कि गोपाल राय राय ट्रैक्टर मालिक व उमेश राय ट्रैक्टर का ड्राइवर है। केवटा निवासी दीपक यादव की पत्नी रागनी ने बताया कि गोपाल राय उसका भाई है। वे उमेश राय के साथ ट्रैक्टर ठीक कराने हेतु दलसिंहसराय आये थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये।


बताया गया है कि, गिट्टी लोड ट्रक तीन दिनों से सरदारगंज के पास ही एक गैरेज में बन रहा था। बनने के बाद गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गैरेज से निकल दलसिंहसराय की ओर आ रहा था। इसी दौरान सरदारगंज से विद्यापतिनगर की ओर जाने वाली रोड में अचानक पलट गया जिससे बगल से गुजर रहे बादक सवार दोनों लोग उसकी चपेट में आकर दब गये।


पुलिस के आने में देरी होने का आरोप लगा भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पहले तो घटनास्थल पर पहुंची पुलिस वाहन (डायल 112) में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं तीन-तीन जेसीबी की मदद ट्रक को खड़ा करने के उपरांत नीचे दबे दोनो मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मृतक के गांव से आये लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों ने एनएच चौराहा जाम कर उच्च पथ पर आवागमन बाधित कर दिया।


घटनास्थल पर असामाजिक तत्वों ने ट्रक में आग लगा दी। जिससे ट्रक धूं-धूंकर जलने लगा। बाद में पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम किया। प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह ने कहा कि हमलोग एनएच पर थे, इसी बीच चोरी से उधर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी।