EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
26-Jul-2023 10:05 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां गर्ल्स हाईस्कूल गेट के सामने बदमाशों के तरफ से बम विस्फोट कर इलाके को दहला दिया है। बम विस्फोट की घटना के बाद इलाके के लोग के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है। यह घटना बरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर कॉलोनी और सरयू देवी मोहनलाल गर्ल्स हाई स्कूल के गेट पर हुई है।
दरअसल, भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के मिरजान स्थित कमलनगर कॉलोनी में अपराधियों ने बम पटक कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बम पटकने के बाद मौके पर मौजूद एक किशोर ने सभी दुकानदारों को उसे हफ्ता (रंगदारी) देने की धमकी दी। नहीं तो सभी दुकानों में घुसकर वह बम विस्फोट कर देगा। यह कहते हुए वहां से फरार हो गया।
वहीं, इस सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की। जिसमें बम पटक कर विस्फोट करने वाले एक किशोर की पहचान कर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मिरजान रोड पर सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय के पास बम धमाके की आवाज हुई। उस वक्त इलाके की लगभग सभी दुकानें खुली थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते कुछ ही देर बाद पास के ही कमलनगर कॉलोनी मोहल्ले की गली में खुली हुई कुछ दुकानों के सामने सीढ़ी पर भी बम पटक कर धमाका किया गया।
वहीं, इस दौरान एक किशोर को लोगों ने उसे हर सप्ताह रंगदारी देने की मांग को लेकर धमकी देते हुए सुना। जब तक लोग एकजुट होकर उसे पकड़ते, वह वहां से फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची बबरगंज और मोजाहिदपुर दोनों ही थानों की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने स्प्लिंटर भी बरामद किया है और विस्फोट वाले स्थलों पर धमाके से हुआ धब्बा भी देखा गया।
इधर, बबरगंज पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि किशोर की पहचान कर ली गयी है तलाश में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके का ही रहने वाला सूरज नाम के अपराधी का यह कारनामा है। लेकिन लोग भयभीत हैं और उसका नाम लेने से भी डर रहे हैं।