मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2023 12:50 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जाना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। युवक देर रात महिला के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और खंभे से बाधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि बेलसंडी पंचायत के वार्ड 2 निवासी उदय साह के बेटे जयप्रकाश कुमार का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की देर रात जयप्रकाश महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। जयप्रकाश महिला के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर उसके ऊपर पड़ गई है और लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फिलहाल किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है।