दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
22-Jan-2023 04:44 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में दो बच्चों की मां से मिलना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया।ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला को उसके प्रेम के साथ पकड़ लिया और गांव के मंदिर में शादी करा दी। घटना मंसुरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की है। शादीशुदा महिला अपने मायके में रह रही थी। यह शादी जिले के लोगों में चर्चा का विषय बन गई है।
बताया जा रहा है कि मकदुमपुर गांव निवासी श्यामलाल महतों की बेटी निशा कुमारी की शादी पांच साल पहले सलेमपुर निवासी मिथुन महतों से हुई थी। शादी के बाद निशा ने दो बच्चों को जन्म दिया।इसी बीच पड़ोस के रहने वाले विकास कुमार से निशा की नजदीकियां बढ़ने लगी। बातचीत और मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो बाद साथ जीने-मरने तक पहुंच गई। दोनों एक दूसरे के प्यार में ऐसे पागल हुए कि दूरी बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी।
दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच निशा अपने मायके चली आई हालांकि दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। निशा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच शनिवार की शाम विकास निशा से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों की मुलाकात होने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, तो गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की मौजूदगी में परिवार वालों की सहमति से गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी से दोनों प्रेमी जोड़ा खुश हैं और निशा अपनी छोटी बेटी के साथ नए ससुराल चली गई है।