Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
17-Dec-2022 11:47 AM
MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में दुमका जैसी वारदात हुई है। यहां बात नहीं करने से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला गुरुवार की रात अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान घोड़ासहन के विजयी गांव के दानिश आलम महिला के घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दे डाला। दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है। इसी बीच महिला की नजदीकियां दानिश आलम से बढ़ने लगी थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और महिला ने दानिश से बातचीत करना बंद कर दिया।
तीन बच्चों की मां ने जब दानिश आलम से बातचीत करना बंद कर दिया तो आरोपी महिला के प्यार में पागल हो गया। दानिश लगातार महिला को बात करने का दबाव डाल रहा था लेकिन वह उससे बात करने को तैयार नहीं थी। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब महिला नहीं मानी तो आरोपी उसके घर पहुंचा और महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को धर दबोचा।
आनन-फानन में पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला के गंभीर हालत को देख उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।