मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Feb-2023 02:55 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में 24 वर्षीय युवक को दो बच्चों की मां से ऐसा प्यार हुआ कि शादी नहीं होने से नाराज लड़के ने जान देने तक की कोशिश कर डाली। युवक महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा था, जब परिजनों ने शादी करने से इनकार किया तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे इलाज लिए दूसरी जगह रेफर कर दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है।
बताया जा रहा है कि हसनपुर गांव निवासी परमानंद तांती के 24 साल के बेटे सोनू कुमार का दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू महिला को दो महीने पहले भगाकर अपने घर लाया था और शादी करने का दबाव अपने परिजनों पर बना रहा था लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। गुरुवार की देर रात सोनू ने अपने हाथ की नसे काट डाली और खुदकुशी की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सोनू के पिता का निधन कुछ महीनों पहले हो गया था। जिसके बाद से सोनू संग्रामपुर स्थित झिकुली गांव में अपने नाना-नानी के साथ रहने चला गया था। इसी दौरान गांव की एक महिला से वह प्यार करने लगा था। दो महीने पहले सोनू उस महिला को अपने साथ भगाकर घर ला रहा था। परिजन सोनू को समझा-बुझाकर अपने घर मुंगेर ले आए और महिला को समझा-बुझाकर उसे वापस अपने ससुराल भेज दिया। इसके बाद से सोनू परेशान रहने लगा। इसी बीच गुरुवार की रात सोनू ने जान देने की कोशिश की।