अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Oct-2022 05:38 PM
KAIMUR : कैमूर में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव की है। युवक और युवती के एक ही गांव के होने के कारण परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक को धोखे से बुलाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई करीब सात महीने पहले परिजनों ने आनन-फानन में उसकी शादी दूसरी जगह करा दी। शादी के सात महीने बाद जब लड़की मायके आई तो एक बार फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।
लड़की के घर वालों ने कई बार प्रवीण को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। इसी बीच लड़की के परिजनों ने प्रवीण को धोखे से बुलाकर उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लड़की के घर वाले अक्सर प्रवीण की हत्या करने की धमकी देते थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।