Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
29-Sep-2023 02:06 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां प्रेम - प्रसंग में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कटिहार जिले के रहने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की वजह प्रेम- प्रसंग बताया जा रहा है। अब इस युवक का शव आज मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड़ा गांव से पुलिस ने बहियार से बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि, कटिहार जिले का रहने वाला रमेश पासवान का मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2 दिन पूर्व ही रमेश पासवान अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जहां प्रेमिका के पति टुनटुन कुमार ने अपनी पत्नी और युवक को एक साथ देख लिया। जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को गांव के बाहर बहियार में फेंक दिया था।
उधर, रमेश पासवान के गायब होने की सूचना उसके परिजनों के द्वारा बेगूसराय पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद टुनटुन कुमार को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर गांव के बहियार रमेश पासवान का शव बरामद किया है। पुलिस ने टुनटुन कुमार के पास से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है। जिससे पुलिस और आगे की पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और शव मिलने की सूचना उसके परिजनों को दी गई है। फिलहाल मृतक परिजन भी बेगूसराय पहुंच रहे हैं।