ब्रेकिंग न्यूज़

पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा

बिहार : घर में चारपाई पर सोए दो सगे भाइयों को सांप ने डसा, दोनों की मौत

बिहार : घर में चारपाई पर सोए दो सगे भाइयों को सांप ने डसा, दोनों की मौत

09-Aug-2023 09:50 PM

By First Bihar

बिहार के कैमूर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह  घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछियां गांव का बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार,कैमूर में दो सगे भाइयों को एक सांप ने डस कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों मासूम सगे भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछियां गांव की बताई जा रही है। बताया जाता है कि घर में एक चारपाई में तीन भाई-बहन सोये थे।  तभी दो सगे मासूम भाइयों को सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक दोनों मासूम बच्चे की पहचान बिछियां गांव निवासी गुड्डू बिंद के 9 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और 6 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि,दोनों सगे भाई अपने घर में एक ही चारपाई पर सोए हुए थे. साथ में छोटी बहन भी सोई हुई थी। तभी रात के दो बजे अंधेरे में एक सांप ने पहले बड़े भाई अमित के कान में डस लिया।वहीं बगल से सो रहे छोटे भाई नीतीश को भी डस लिया। हालांकि छोटे भाई को सांप के काटने का शक परिवारवालों को नहीं हुआ। घटना के बाद परिजनों ने बड़े भाई को आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।