ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार : घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था शख्स, रास्ते में बदमाशों ने मौत के घाट उतारा, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव

15-Apr-2022 05:24 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा थाना क्षेत्र की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को मितनी गांव के बलुआ पुल के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक युवक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कटसिकरी गांव निवासी अशोक सिंह के 40 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश सिंह अपने घर से ट्रैक्टर लेकर गौनाहा थाना क्षेत्र में खर का बोझा लाने के लिए गया था। गुरुवार की देर रात ओमप्रकाश का शव सड़क के किनारे से बरामद किया गया।


बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश सिंह गुरुवार को गांव के ही गुलाब सिंह, रुदल माझी और शशि कुमार सिंह के साथ ट्रैक्टर लेकर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं घटना के बाद से तीनों लोग फरार हैं। मृतक के परिजनों ने गुलाब सिंह, रुदल माझी और शशि कुमार सिंह पर ओमप्रकाश की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


हालांकि पुलिस ने इस प्रथम दृष्टाया सड़क दुर्घटना बताया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।