ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : घर से लापता मासूम की बेरहमी से हत्या, गांव में ही...

बिहार : घर से लापता मासूम की बेरहमी से हत्या, गांव में ही मिला खून से सना शव

03-Jul-2022 02:08 PM

SIWAN : सिवान जिले के पचपोखरिया गांव में रविवार की सुबह दस वर्षीय बच्चे का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. अपराधियों ने गला रेतकर बच्चे की हत्या को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक शनिवार से लापता था. जिसकी तलाश घर वाले कर रहे थे. घटना की सुचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


खबर के मुताबिक सिवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपोखरिया गांव में लापता 10 वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया. अपराधियों ने बच्चे की गला रेत कर हत्या कर उसके शव को फेंक दिया था. मृत बालक गांव निवासी बाबूजान का पुत्र सेराजुद्दीन बताया जाता है. बच्चे की निर्मम हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठी हो गई.


वहीं, शव मिलने के बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह जांच की जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्या कांड को सुलझा लिया जाएगा और हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.