बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
22-Apr-2024 12:13 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: नालंदा में घर से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक हाल में दिल्ली से कमा कर अपने गांव लौटा था और दो दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। दो दिन बाद युवक का शव गांव के बाहर खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर की है।
युवक की पहचान सलेमपुर के श्रृंगार हाट मोहल्ला निवासी राजेश पासवान के 24 वर्षीय बेटे प्रमोद कुमार के रूप की गई। मृतक के चाचा ने बताया कि प्रमोद कुमार दिल्ली में काम करता था कुछ दिन पहले अपने घर आया था। इसी बीच दो दिन पहले प्रमोद कुमार अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने सोहसराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
सोमवार की सुबह प्रमोद कुमार का शव सलेमपुर गांव के मकई के खेत से बरामद किया गया। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोहसराय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।