ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पैसों के विवाद में हत्या की आशंका

07-Sep-2024 03:56 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहार में पिछले तीन दिनों से लापता लड़के का शव गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंकने की आशंका जताई है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छोटा बंगरा गांव की है।


मृतक की पहचान ध्रुव ठाकुर के बेटे सुनील ठाकुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुनील तीन दिन पहले अचानक घर से लपाता हो गया था। तीन दिन से परिजन उसे तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था और शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे से मिला है।


मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद सुनील के शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया होगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों ने बताया कि सुनील की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी सुनील को छोड़कर भाग गई थी, जिसके बाद उसने बगल की रहने वाली महिला के साथ शादी की थी। उसने कुछ लोगों से अपनी जमीन बेच दी थी लेकिन जमीन खरीदने वाले लोगों ने उसे पैसे नहीं दिए थे, जिसके लिए वह उनके पास दौड़ लगा रहा था।