ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
26-Feb-2022 12:52 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं से शव मिलने की बात इलाके में फैलते ही लोगों की भारी घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पटना सिटी के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित इलाहीबाग निवासी 25 वर्षीय धीरज लाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धीरज पांच दिन पहले घर से निकला था फिर वापस नहीं लौट था।
काफी खोजबीन के बाद जब धीरज का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने गोपालपुर थाने में धीरज की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस संभावित जगहों पर धीरज को तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार को धीरज का शव एक कुएं से बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात अपराधियों ने धीरज को अगवा कर लिया था और बाद में उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही धीरज की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। युवक की किसी ने हत्या कर दी है या उसने खुदकुशी की है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।