ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार : घर से लापता पांचवीं के छात्र की हत्या, स्कूल के पीछे...

बिहार : घर से लापता पांचवीं के छात्र की हत्या, स्कूल के पीछे मिला मासूम का शव, परिजनों में मचा कोहराम

21-Feb-2022 03:11 PM

GOPALGANJ : गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने पांचवीं के एक छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेंककर फरार हो गए। घटना कटेया थाना क्षेत्र के कोईसा खुर्द गांव की है। यहां सोमवार की सुबह सरकारी स्कूल के पीछे से 11 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।


मृतक छात्र की पहचान दीपक कुमार के रूप में की गई है जो कोईसा खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश गिरि का बड़ा बेटा था। मृतक के पिता ओमप्रकाश गिरि ने पड़ोसियों पर उनके बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक के लापता होने के बाद पड़ोसियों द्वारा धमकी दी गई थी।


घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे कटेया थानाध्यक्ष और पंचदेवरी पिकेट प्रभारी ने पूरे मामले की छानबीन की।


परिजनों की मानें तो दीपक रविवार की शाम पंचदेवरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद जब दीपक घर नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद परिजन रातभर उसे खोजते रहे और सोमवार की सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि पंचदेवरी से वापस लौटने के दौरान कोईसा खुर्द चौराहा और बीआरसी के बीच अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया होगा और उसकी हत्या करने के बाद शव को बीआरसी के पास फेंक दिया।