ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: घर से लापता नाबालिग लड़के का शव मिलने से हड़कंप, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

08-Apr-2023 03:00 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में पिछले दो दिनों से लापता किशोर का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। 17 वर्षीय किशोर का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ है। किशोर के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने किशोर की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया होगा। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर चौक की है।


मृतक किशोर की पहचान दादपुर के वार्ड संख्या 6 के रहने वाले रामप्रीत राय के 17 साल के बेटे मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना दो दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद मुन्ना का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार को जब परिजन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने जा रहे थे, तभी किसी ने बताया कि मुन्ना का शव पानी भरे गड्ढे में मिला है।


मुन्ना के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव के पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर के शरीर पर चोट के निशान मिले है ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर के परिजनों का पड़ोस के कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था।