Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
18-Dec-2023 03:18 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रेप के बाद हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह छात्रा का शव बसवाड़ी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्रा रविवार को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के पास बसवारी से उसका शव मिला है।
मृतका की पहचान कर्जा थाना क्षेत्र के रूपवारा गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा शबाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को शबाना अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों ने शबाना का शव सरकारी स्कूल के पास बसवारी में मिलने की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। छात्रा के कपड़े खुले हुए पाए गए हैं। इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रा की रेप के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। इलाके में लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।