लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
05-Nov-2022 07:36 PM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां दो दिनों से घर से लापता बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के जकरिया कॉलोनी की है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक बच्ची की पहचान काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा नुनफर टोला निवासी राधिका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधिका दो दिन पहले घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। राधिका की मां ने बताया कि वह सिलीगुड़ी में रहती है। छठ पर्व के मौके पर वह अपने भाई के घर आई थी। दो दिन बाद सिलीगुड़ी वापस जाने वाली थी लेकिन इसी बीच सामान खरीदने दुकान गई राधिका अचानक गायब हो गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचें और राधिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस राधिका को तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच शनिवार को जकरिया कॉलोनी उसका शव बरामद हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से राधिका की हत्या की गई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।