RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
12-Mar-2024 03:42 PM
By First Bihar
NAWADA: नवादा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले दो युवक के पैर और हाथ काट लिए और बाद में उसके सिर को भी धड़ से अलग कर दिया। बदमाश युवक के हाथ पैर और सिर अपने साथ लेते गए। सोमवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रोह थाना क्षेत्र के अनैला बाड़ा गांवकी है।
मृतक की पहचान रामधनी रजक के 47 वर्षीय बेटे सुनील कुमार रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात गांव के ही दो युवक रामधनी रजक के घर पहुंचे और उनके बेटे सुनील को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सुनील वापस लौटकर घर नहीं आया। सुनील के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला और सोमवार को उसका शव बधार में मिलने की खबर मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और बाकी अंगों को तलाश कर रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।