ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने मर्डर के बाद निकाल ली आंख

23-Nov-2023 08:54 AM

By First Bihar

PURVI CHAMPARAN: बिहार में बेखौफ बदमाश लगातार लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण से घोड़ासहन से सामने आया है, जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसकी आंख निकाल ली। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बिजई गांव की है।


मृतक की पहचान बिजई गांव निवासी मो.ओशैद के 22 वर्षीय बेटे मो.सिराज आलम उर्फ सोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 10 बजे सोनू का एक दोस्त उसके घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई। परिजनों ने जब सोनू के मोबाइल पर कॉल किया तो वह बंद मिला। 


काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी कि उसका शव गांव के बाहर स्थित तालाब में तैरता मिला। शव मिलने की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली उनमें कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।