ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी

06-Feb-2024 11:46 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने फोन कर युवक को घर से बुलाया था और गोली मारकर उसकी जान ले ली। मंगलवार की सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र की है। 


मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिम वार्ड 4 निवासी नागेश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र प्रहलाद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात करीब 9 बजे गुड्डू कुमार नाम के युवक ने फोन करके प्रहलाद को बुलाया गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चला।


मंगलवार की सुबह में जब लोग नंदीवन की तरफ बहियार जा रहे थे तो प्रह्लाद का शव देखा। इसके बाद गांव वालों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली। मृतक प्रहलाद दो भाइयों में छोटा था। प्रह्लाद बदमाशों और शराब कारोबारियों के संपर्क में रहता था। फिलहाल हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से चार गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।