ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार: घर से बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

12-Jul-2024 10:02 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR: वैशाली में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। प्रॉपर्टी डीलर की स्थिती नाज़ुक बनी हुई हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिग्घीकला पश्चिमी गांव की है। 


घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिग्घीकला पश्चिमी गांव निवासी उमा राय के 25 वर्षीय बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। गोली युवक के दाहिने पैर के घुटने में पीछे से लगी है और हड्डी को क्षतिग्रस्त करते हुए आगे से निकल गई हैं। घायल विकास के पिता ऑटो चलाते हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 


घायल के पिता ने बताया कि हमलोग घर में सो रहे थे, तभी सूचना मिला की बदमाशों ने गोली मार दिया है। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचे हैं। किसी ने दुश्मनी को लेकर हत्या करने की नियत से गोली मारी है। घर से ढाई सौ मीटर दूर निर्माणधीन सिम्स अस्पताल के गेट पर बदमाशों ने बुलाकर गोली मारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।