मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Feb-2023 12:12 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश हर दिन हत्या की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं लेकिन भोजपुर की पुलिस अपनाधियों के सामने बौनी साबित हो रही है। ताजा घटना आरा के गिद्दा ओपी क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक कबाड़ी व्यवसायी की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पेपर मिल के पीछे गेहूं की खेत में फेंक कर फरार हो गए।
मृतक कारोबारी की पहचान गिद्दा ओपी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश साव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात कारोबारी जयप्रकाश साव को उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। जिसके बाद जयप्रकाश थोड़ी देर में आने के बात कहकर घर से निकल गया था। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कही पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो जयप्रकाश के शव गेंहू के खेत में पड़ा हुआ पाया। ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बदमाशों ने जयप्रकाश की पहले जमकर पिटाई की है और बाद में उसके शव को फंदे से लटका दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जयप्रकाश के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को गेंहू के खेत में फेंक दिया है।
घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।