मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Jan-2023 12:21 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं। ना तो उन्हें पुलिस का डर है और ना ही प्रशासन का खौफ। 16 दिन के भीतर इस महीने में अबतक जिले में तीन हत्या, एक रेप और ना जाने छोटी-छोटी कितनी घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामले में बदमाशों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को बधार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र स्थित शिवा गांव की है।
जानकारी के अनुसार महिला रविवार की शाम में घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन देर रात तक वापस अपने घर नहीं लौटी। महिला के वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो महिला का शव देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
पूरे मामले पर पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शिवा गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। पौथु थाना क्षेत्र इन दिनों हत्या को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि 20 दिन पूर्व पहले भी इसी गांव में बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिले में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है।