ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार : घर में सो रही छात्रा को उठा ले गया हैवान, छत पर पिस्टल दिखा कर दिया घिनौना काम

03-Mar-2022 11:46 AM

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित घोबहां ओपी की है। यहां बदमाशों ने सातवीं की एक छात्रा से हथियार के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। इधर, पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 11 वर्षीय किशोरी एपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी। 


इसी दौरान देर रात आरोपी बिट्टू रजक घर में घुस गया और पिस्टल दिखाकर किशोरी को जबरन छत पर ले गया। छत पर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बाद में बच्ची द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


पीड़ित परिजन गुरुवार की सुबह आरा महिला थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी युवक को धर दबोचा। बाद में पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चेकअप कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम देनेवाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।