Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
14-Aug-2023 12:39 PM
By First Bihar
KHAGARIA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ बिल्कुल कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी है।
दरअसल, खगड़िया के बेलदौर के पचौत पंचायत के भरना गांव में रिश्तेदार के यहां आए मधेपुरा के एक युवक की सोते वक्त गोली मारकर हत्या बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान बबलू मंडल के तौर पर हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक वो अपनी मौसी के यहां पिछले पांच दिनों से रह रहा था। घटना के समय वो सड़क किनारे बने रिश्तेदार के दरवाजे पर झोपड़ी में मौसेरे भाई बुद्धन मंडल और उसके तीन बच्चों के साथ सोया हुआ था। रात करीब साढ़े 12 बजे दो की संख्या में अज्ञात हत्यारों ने झोपड़ी में प्रवेश कर उसे पहचान कर नजदीक से सीने में दो गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही तत्काल मौत हो गई।
वहीं, इस घटना की सुचना पर पुलिस ने पहुंच कर लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सुबह सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। मृतक का विवाह पांच माह पहले हुआ था, वह आपराधिक चरित्र का था। मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना में उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके बड़े भाई पिन्टू मंडल की भी हत्या चार वर्ष पहले अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी।
इधर, इस मामले पर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दूसरे जिला का रहने वाला था। अब तक किसी नजदीकी रिश्तेदारों के द्वारा पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। गांव में हुए इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।