ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / बिहार : घर में घुसा तेज रफ़्तार ट्रैक्टर, क्षतिग्रस्त हुआ मकान, बाल -...

बिहार : घर में घुसा तेज रफ़्तार ट्रैक्टर, क्षतिग्रस्त हुआ मकान, बाल - बाल बचे लोग

06-May-2023 09:09 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां सुबह-सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुस गया, जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत ये रही कि घर के लोगों को कोई नुकासन नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सदर थाना इलाके में अहले सुबह एक ट्रैक्टर जो मिट्टी से लदा हुआ था, वो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा, जिससे मकान का अगला भाग बुरी तरह टूटकर बर्बाद हो गया है, हालांकि इस घटना में मकान के अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए किसी को कोई खरोच तक नहीं आई। वहीं ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।  घटना के बाद बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और मौके पर जमकर हंगामा किया। 


इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल ट्रैक्टर किसकी है और इसका ड्राइवर कौन था, इसकी जांच की जा रही है। वही, स्थानीय लोग मकान की क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को समझाया है। फिलहाल पुलिस चालक का पता लगाने के लिए कार्रवाई में जुट गई है।