Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....
15-Nov-2021 11:16 AM
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. यहां एक युवक शादी का वादा कर 6 महीने तक युवती से दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता की मां के अनुसार पिछले 6 महीनों से आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा है.
घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र की है जहां युवक ने शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना के अभिया बाजार निवासी मु. सोनू को नामजद आरोपित बनाया हैं.
पीड़िता द्वारा दिए आवेदन के अनुसार, आठ नवंबर को दिन के 12 बजे वह घर पहुंची तो उसके घर में ही बेटी के साथ सोनु दुष्कर्म कर रहा था. उसर देखकर वह भाग गया. उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि सोनू पीछे छह महिना से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है.
मां के अनुसार, इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. जिसेक बाद गांव के पंचों ने सोनू के माता पिता को बुलाकर बेटी से सोनू की शादी करने के लिए कहा. लेकिन सोनू ने शादी करने से इंकार कर दिया. पीड़िता की मां ने कहा, 'जब इनके माता पिता से मैं बोली कि आपका पुत्र मेरी पुत्री से शादी से इंकार कर रहा हैं, तो उन लोगों ने गाली गलौज करके मुझे भगा दिया.'
पीड़िता की मां ने इस मामले में एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता का भी बयान दर्ज करने की कवायद चल रही है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा.