मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jul-2023 12:14 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां महज एक मामूली सी विवाद को लेकर दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आई और अब दोनों ने अपना जीवन लीला ही खत्म कर डाला। यह पूरा मामला सदर थाना इलाके के फरदो पुल के पास की बताई जा रही है। जहां सुबह दोनों का शव बरामद किया गया।
दरअसल, पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक मकान में किराया पर रहते थे। विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। अब किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने र अपने 04 वर्षीय मासूम बेटा को अकेला छोड़ कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, इस घटना की मुख्य वजह क्या है इसको लेकर पड़ताल की जा रही है। इस पूरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि एक घर से दंपत्ति का डेड बॉडी बरामद हुआ है। इसके अलावा मासूम बच्चा भी मिला है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जबकि पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है डेड बॉडी को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल चल रही है फिलहाल आत्महत्या की ही संभावना है।