साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
09-Dec-2023 08:30 AM
By First Bihar
SHIVHAR : बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, बलात्कार की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला के साथ चार युवक ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए चार 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ चार युवक ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद नगर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया है की नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला घर के पीछे जंगल में शौच करने के लिए गयी थी।
जहां जंगल में पहले से मौजूद चार युवक ने महिला को पकड़ कर बारी-बारी से गैंगरेप किया है। जब काफी देर तक महिला अपने घर पर नहीं पहुंची तो उसका पति खोजने के लिए बाहर निकल। पति ने जंगल में घटना को देख तुरंत नगर थाना पुलिस को फोन किया। जहां पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। नगर थाना अध्यक्ष ओर महिला दरोगा ने दो युवक युवक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो युवक पुलिस को देखकर फरार हो गया जहां पुलिस ने जंगल में कई किलोमीटर तक पीछा करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम गगन पासवान, बिगु पासवान, लालू पासवान और विजय पासवान के रूप में हुई है। इन सभी को गिरफ्तार कर नगर थाना में कांड संख्या 283/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया। जिसमें धारा- 341/342/343/376D के तहत सभी चारो आरोपी को जेल भेज दिया है।