ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार: घर के दरवाजे पर बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

13-Mar-2024 12:11 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां अपराधियों ने अपने घर के दरवाजे पर बैठे अधेड़ शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना महिसौर थाना क्षेत्र के महिसौर गांव की है।


मृतक की पहचान महिसौर गांव निवासी 60 वर्षीय ईश्वरी सहनी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात ईश्वरी साहनी अपने दरवाजे में बैठे थे, तभी एक बाइक सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और मुंह में पिस्टल सटाकर उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। उधर, अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बदमाशों ने गोली क्यों मारी है इसका खुलासा नहीं हो सका है हालांकि पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।