Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
22-Sep-2023 08:55 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइस सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जाते जाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। आपसी विवाद में गोली मारने की बात कही जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर पथराव किया है। घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज मुस्लिम मोहल्ले की है।
मृतक की पहचान अलीगंज मुस्लिम मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय अब्दुल सकुर उर्फ बोधू मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बोधू मियां अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी अपराधियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से बोधू मियां की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने भागने के क्रम में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही लाडला मियां घर पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।