RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
13-Aug-2023 11:00 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर के बरामदे में सो रहे शख्स की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर शख्स की हत्या की गई है। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब मिली जब वे शख्स को जगाने के लिए पहुंचे। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना गरही थाना क्षेत्र के मुंडवरो गांव की है।
मृतक की पहचान नक्सल प्रभावित मुडवरो गांव निवासी 68 वर्षीय फरीद मियां के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि फरीद मियां शनिवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी देर रात करीब 12 बजे तीन चार अज्ञात अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। फरीद मियां की चीख सुनकर परिवार के लोग जबतक बरामदे में पहुंचे तबतक हत्यारे मौके से फरार हो गए।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अंधेरे में कुछ साफ नहीं दिखा लेकिन तीन-चार लोग को भागते देखा गया। घटना की जानकारी के बाद गरही थाना अध्यक्ष दलबल के साथ रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किस कारण से शख्स की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।