किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Sep-2022 11:30 AM
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों हुए गोलीकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात घर के दरवाजे पर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लालू नगर मोहल्ले की है। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक शख्स पूर्व में लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर काम करता था।
मृतक शख्स की पहचान लालू नगर निवासी 52 वर्षीय ललन महतो के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि ललन महतो पूर्व में लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर काम करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद ललन महतो सोने के लिए चले गए। इसी बीच घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे ललन महतो की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह काफी देर तक जब ललन महतो काफी देर तक नहीं उठे तो खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ललन महतो 2020 के कोरोना काल से पहले लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर में काम करते थे। लॉकडाउन में घर आने के बाद वह वापस काम पर नहीं गए और बेगूसराय में ही मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।