ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: घर के बाहर सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

18-Sep-2023 10:13 AM

By Srikant Rai

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत के धरहरा टोला की है।


मृतक की पहचान धरहरा टोला निवासी 70 वर्षीय दीप नारायण सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद दीप नारायण घर के बाहर सोने चले गए। सोए अवस्था में बदमाशों ने हमला बोल दिया और गोली मारकर उनकी जान ले ली।


गोली की आवाज सुनकर जब परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तबतक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जमीनी विवाद में हत्या की बात कही जा रही है।


मृतक दीपनारायण सिंह और उनके पड़ोसी सुभाष सिंह के बीच पिछले दो वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर चौसा थाना में पहले से मामला भी दर्ज था। बीते 14 सितंबर को भी दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान सुभाष सिंह के गुर्गों ने दीपनारायण सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों के मुताबिक भूमि विवाद में हीं बुजुर्ग दीपनारायण सिंह की गोली मार कर हत्या की गई।