ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
27-Jun-2023 12:16 PM
By First Bihar
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भड़ जमा हो गई है और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया है। ग्रामीण एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के राघोडिहरा गांव की है।
मृतक की पहचान राघोडिहरा गांव निवासी 90 वर्षीय किसान श्रीधन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीधन सिंह खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वे घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर जबतक परिजन मौके पर पहुंचे बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया है और मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। किस कारण से किसान की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।