ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: घर के बाहर बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, जादू-टोना करने के...

बिहार: घर के बाहर बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, जादू-टोना करने के शक में बदमाशों ने ले ली जान

17-Sep-2024 03:30 PM

By First Bihar

BANKA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हर दिन लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला बांका से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सोमवार को एक बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बेलहार थाना क्षेत्र के झिकुलिया बदला गांव की है।


मृतक की पहचान झिकुलिया बदला गांव निवासी 77 वर्षीय प्रसादी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही लोगों ने कुछ दिन पहले प्रसादी यादव और उनकी पत्नी के ऊपर डायन का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मारपीट के दौरान मृतक की पत्नी सरला देवी का हाथ टूट गया था। इस हमले में प्रसादी यादव भी बुरी तरह से घायल हो गया था।


मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता और मां कमरे में सो रहे थे और वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह तीन बजे उसके पिता शौच के लिए उठे और घर से बाहर निकले, तभी बदमाशों ने हमला कर दिया और इस हमले में प्रसादी यादव की जान चली गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही अशोक यादव और गिरिधारी यादव पर हत्या करने का आरोप लगाया है।


वारदात के बाद से दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।